Posts

मेरी मुस्कान मेरी पहचान

क्या करें क्या न करें, क्यों ऐसी स्थिति पैदा हुयी है, अधिकारों का उपयोग जो, सही से नही किया है। देखभाल कर भी तुमने गलत निर्णय जो लिया था, दोष अब देना क्यों, खुद गलत व्यक्ति तुमने चुना था।। जात पात की होड़ में, काबिल को तुमने चुका दिया, अहम अपना आज दिखाने को, कल तुमने ठुकरा दिया। पाछ पछताये निरर्थक है, समय से जो जागे नहीं, निश्चित है आज हार तुम्हारी, समय पर जो भागे नहीं।। अवसर का क्या है वो तो, आकर फिर चला जायेगा, आँख मूंद जो बैठे तो, क्या समय वहीं ठहर जायेगा। रात के बाद सवेरा है लेकिन, उसपर सबका अधिकार नहीं, वैसे ही धोखेबाजों को, जग में मिलता फिर सहर नहीं।। मैं तो आज यहाँ हूँ लेकिन, फिर कल कोई और होगा, मेरे जैसी सोच फिर होगी, इसपर तो बस संशयः होगा। मेरी मुस्कान कोई व्यंग्य नहीं, लेकिन कुछ को चिढ़ाती है, लाख षड्यंत्रों के बाद भी, मेरी होंठों से ये नहीँ जाती है।। Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything

देवभूमी से प्रेम अतुल्य

 देवभूमी के वासी हम, देवभूमी में रहते हैं, सीमित साधनों में भी जीवन जी लेते हैं। दुनिया की दौड़ धूप से दूर यहाँ, भोजन में कन्द मूल भी चख लेते हैं। साहस अतुल्य है जन जन में, चुटकी में नदी पहाड़ चढ़ लेते हैं। रिस्तों की कद्र हैं करते हम सब, प्रेम में जीवन तक अर्पण कर देते हैं... खुश्बू अलग है इस माटी की, देशप्रेम कण कण में बसता है। कहने की जरूरत नहीं पड़ती, हर दूसरा लाल देश पे मरता है।। अक्सर मुझसे यार मेरे पूछ लेते हैं, देवभूमी की चाहत क्यों है कहते हैं। मैं तो बस इतना सा कह सकता हूँ, देवभूमी में ही तो जीवन को मैं पाता हूँ।। Pari

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

खुली हवा हो जहाँ, बंदिशों की घुटन न महसूस हो, ज़िम्मेदारी को समझ जहाँ, राष्ट्र हित ही सर्वोपरि हो। जात, धर्म, समुदाय, स्त्री-पुरुष से बढ़कर जहाँ इंसानियत हो, भूखा जागे जहाँ कोई भी मगर, नींद से पहले खाली पेट न हो।। मेरा तेरा से बढ़कर जहाँ, हमारा पर सबका विश्वास हो, न द्वेष हो, न ईर्ष्या का भाव हो, न अहंकार का वास हो। प्राणियों में ईश्वर न सही, लेकिन इंसानियत अवश्य हो, वसुधैव कुटुम्बकम और अतिथिदेवो भव का प्रयास हो।। मेरा ऐसा स्वतंत्रता के प्रति अभिप्राय हो....जय हिन्द Pradeep Kumar

हम सब के आदर्श, जय श्री राम

राम नाम का नारा गाकर, राममयी हो जाना है, भव्य मन्दिर बना जहाँ में, एक संदेश पहुचाना है एक कदम आज बढ़ा दिया, पूजन भूमि कराया है, श्रद्धा पुष्प चढ़ाकर हमने, राममयी हो जाना है।। मन प्रफुल्लित हो चला आज, सालों का था इंतज़ार, अनेक रूकावटें आयी माना, लेकिन सपना हुआ साकार। आँखों मे तस्वीर दिख रही, तन मन मे बज रही राम धुन, जयकारा लग रहा चहुँ ओर, जय राम श्री राम जय जय राम।। अनेक कोशिशें कर गये दानव, अस्तित्व राम का मिटाने को, मिट्टी में मिल गये स्वयं वो, आये थे हमें सबक सिखाने को। सेक्युलर का स्वांग रचाकर, संस्कृति मिटाने चले थे हमारी, हर बार मुहँ की खाने को मिली, इस राक्षसों को बारी बारी।। ताड़का हो गया खर-दूषण, आयें चाहे सूर्पणखा, यमपुरी को भेजे रामजी ने, मेघनाद से रावण तक। कलयुग के कुछ राक्षसों की, बारी अब शायद आयी है, इसीलिये तो शायद इन दुष्टों ने, टाँग अपनी ऐसे अड़ायी है। अनेकों सकुनी आ जायें अब, भले हो जाये लाख षड्यन्त्र, रामजन्मभूमि पर बनाने मन्दिर, हर भक्त हो चल अब स्वतंत्र। राम नाम के जयघोष लगेंगे, गूजेंगे नारे अब चहुँ ओर, राम नाम से ही होगी अब तो, हर देशवासी की नव भोर।। मानवता का पाठ है रा...

मेरी पसंद मेरा गाँव

लौट आया हूँ जो घर को अपने, बड़ा सुकूँ महसूस करता हूँ, जिस माटी में जन्म लिया, आज उसी में बैठ जब खाता हूँ। देख निराली छटा देवभूमी की, मैं पुलकित हो उठता है, खेलना, बोलना, चलना सीखा, जहाँ जन्म मैं पाया हूँ। शुद्ध हवा और ताजा पानी, चौमास की वो हरियाली, फ्यूंली-बुराँश और फूल बुग्याल, खिल्या मेलु की खुश्बू निराली। आरू, खुबानी, माल्टा नारंगी, तिमला, काफल की गज्ज डाली, सौंण भादो की बरखा रुमझुम, डान्ड्यू लॉकदी वा कुयेडी। दादा दादी का प्यार दुलार, माँ पापा की झूठी फटकार, कहने को सब था शहर में, बस इसी की थी दरकार। न अपनापन मिला कभी, न अपनों का साथ शहर में, हो सके तो तुम भी लौटो, जीवन ढूंढ़ो अपनी जड़ों में।। राह कठिन है अब माना, लेकिन संभव है कर पाना, थोड़ी मेहनत जरूर है लेकिन, आजादी को खुलकर जीना। परी कलम बस इतना कहती, नहीं शहर अब है मुझको रहना, जीवन का मर्म है खुशी, जिसे मैंने बस गाँव मे है जाना।। pari Love is life......Love is god....Love is everything

मेरा जन्मस्थल, देवभूमि उत्तराखंड

सर्द हवाओं का होता है सिलसिला, मौसम एक सा रहता है हर जगह, देवताओं का निवास है जहाँ, देवभूमि नाम से प्रसिद्ध है वह जगह। प्रकृति का अनूठा है संगम, होते हैं यहाँ अक्सर चमत्कार, चेहरों में मासूमियत है होती, रहता है दिलों में सबके प्यार। दुनिया मे सब करते है भरोसा, और रखते है सुलझा व्यवहार, ऐसी है पहचान मेरी और ऐसी है मेरी जन्मभूमि मेरे यार। जीवनदायनी गंगा का उदगम, है बद्रीविशाल का यहां निवास, पार्वती संग भोलेबाबा नाम केदारनाथ करते है जहां वास, नरसिंह, घंडियाल, भूम्या और भैरों देते शुभ आशीष, नमन मेरा सदा देवभूमि तुझे, झुकता है मेरा तुझमें शीश।। क्या गाँव और क्या बाजार, मनते हैं यहां रोज त्योहार, देवता जहाँ रहते प्रतिपल, कराते रहते एहसास हर बार। बारह महीनों यहाँ ऋतु बसंत, आ जाता है चेहरे पर मौल्यार, आओ तुम भी देवभूमी दोस्तो, मिलेगा अतुल्य यहाँ सबको प्यार। ©®प्रदीप पोखरियाल (pari) Love is life......Love is god....Love is everything....

प्रेम भाव जीवन सार

समय का खेल सिर्फ समय जान सकता है, नियम कानून भी वह खुद ही तय करता है। कब, कहाँ, क्यूँ, कैसे और क्या क्या होगा, इसका निर्णय भी सिर्फ समय ही करता है।। खुद को अजय जानने वाले, कब्रों में दफन हो गये, दुनिया पर हुकुमत करने वाले, शमशानों की राख हो गये। इतना सब कुछ देख भाल कर, अब भी मानव अबोध बना है, इससे ज्यादा हँसी ठिठोली, समय की और क्या हो सकती है।। घर त्याग दिया, रिश्ते तोड़े, बिन्डया खाने को फिर घर छोड़े, देश-परदेश को चले गये, विलासिता में अनेकों दिल तोड़े। समय का फिर फेर हुआ, खालीपन का फिर तुम शिकार हुये, न फिर दौलत रास आयी, विलासिता भी आज डराने लगी।। हे मानव तू अब भी समझ, तू चाबी का बस खिलौना मात्र है, कितना भी ऊंचा उड़ ले, अंत में तो बस जमीं पर तेरा वजूद है। परी की बात बस इतनी सी है, समझ सके तो समझ लो यारो, प्रेम भाव ही जीवन का सार है, इससे ही ये जग संसार है।। ©®Pari