Posts

Showing posts from May, 2018

वजह मुस्कान की

बेवजह आयी है मुस्कान जो आज, क्या ये वही है जिसे मैं ढूंढ़ता हूँ, न कोई आशा है मन मे आज शायद, बस एक अजीब सा सुकून है दिल मे। कुछ अनकहे अनसुने सवाल थे, बिना जवाब ही आज खो चुके हैं, जैसे छट चुका हो कोहरा दिलों से, मुस्कान संग एक नया सवेरा हुआ है। नासमझ था जो आजतक मैं, बेवजह ही भटक रहा था अंधेरों में, सामने था सुनहरा सवेरा जहां, मुहँ मोड़े खड़ा था कब से उसी ओर मैं। कुछ अजब सा ख्याल आया आज, कुछ महर मेरे रब की हुयी होगी, मुझे क्या था मालूम अंधेरा मिटेगा, और सामने मंजिल बाहें पसारे मिलेगी। पल दो पल के इस जहाँ में, सभी है मुसाफिर कुछ ही पल के, हर किसी को है जाना यहां से, मेहमान है सब कुछ पहर के। रास्तों को भी पता है ऐ मुसाफिर, आज तू है कल कोई और होगा, एक तेरे जाने के बाद यहां से, ना कोई तेरा फिर वजूद होगा। आज है जो पास तेरे, बस वही तेरा अपना है जान ले, कल तुझे छोड़ देगा वही जिसपर करता है तू नाज रे। फिर भला क्यों सोचता है, सब छोड़ दे उस निराकार पे, फिर ना कोई ख्वाइश बाकी रहेगी, बस होंठो पर मुस्कान होगी Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is ever...

एक दुआ ऐसी भी

न किसी का अपना घर छूटे, न किसी से अपनो का संग छूटे, रखना दुआ में ख्याल सबका, न कभी किसी के सिर से छत टूटे। बनी रहे मुस्कान सदा चेहरे पर, न किसी का कोई ख्वाब छूटे, बनाये रखना महर सब पर अपनी, हे ईश्वर न किसी आँख से नीर छूटे।। यूँ तो निश्चित ही सब कुछ मुमकिन नही, लेकिन न कभी कोई दिल टूटे, न आये मनमुटाव रिश्तों में कभी, न किसी से कोई अपना रूठे। बनी रहे मिठास आपस मे हर पल, न साबित हों वादे कोई झूठे, आ जाये भले अड़चने कितनी भी, तेरा मेरा न कभी साथ छूटे। वैसे तो नस्वर है शरीर फिर भी, ब्याधियों से इसे तुम दूर रखना, होती रहे सबकी मूलभूत जरूरतें पूरी, न किस्मत में मांगना भीख रखना। और भले आये जीवन में सुख दुःख, होंठो में सदैव श्री राधे रखना, भले हो जाओ कुछ पल को विचलित, न फिर भी रब से कोई शिकायत रखना। Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything

मेरी चाहत तुझसे ही

लिखना तो चाहता हूँ आज फिर से, लेकिन आज माहौल ठीक नहीं है, माना थोड़ा गर्मी है मौसम में आज, लेकिन कलम की स्याही जमी हुयी है। लाख कोशिश कर रहा हूँ पिरोने को शब्द आज फिर से, न जाने फिर क्यूँ आज कोई धागा, नही पिरोता आज मेरे मोतियों को। चाहत बहुत है आज भी, राहत भी है दिल मे तेरे प्यार से, है सुकून तेरे पास होने का, डर है तो बस तेरे रोने से। कुछ मोहब्बत जतानी बाकी थी, कुछ फसाने कहने बाकी हैं, अभी तो सफर शुरू किया संग तेरे, मीलों की राह बाकी है। मुस्कुराये बिन रह न पाऊँ, ऐसा भी कोई मर्ज नही मुझको, बस कुछ सवाल है मन मे, जो मुस्कान को हटने नही देते। होता है दर्द मुझको भी, रुलाते हैं घाव मुझको भी, ईश्वर की है कोई कृपा जरूर, सम्भल जाता हूं जो गिरकर भी। मेरी मोहब्बत नही बदलेगी, मेरी वफा नही बदलेगी, जब तक है सांस मुझमे शोना, मेरी पसंद नही बदलेगी। आने दो इन्तेहाँ कितने भी, मेरे जीवन की परिभाषा वही होगी, आज कल और बरसों बाद भी, मेरे दिल के करीब बस तू होगी।। pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything

देवभूमी मा बणु की आग

सभी छोड्यू मा हुयीं आग आग, डांडा काठां सारी धार, किलै हुयूँ च यू धुँआरोल, जंगलों में लगणि आग किलै बार बार। क्वी त बताओ मि भी दिदो, किलै कना तुम यू घपरोल, जीव जन्तु, प्राकृतिक संपदा अर जन मानस फर लगणु जोल। किलै हुयां अपणा ही बैरी, किलै अपड़ा हतुन आग छा लगाणा, जंगलु मा आग लगै रोज रोज, किलै बणु थै मिटाणा। नि मिलणी क्वी खुशी तुमथै, नि हूणी क्वी आस गाणी, सुख संपदा मिटी जाली, सुखी जालु पहाड़ कु पाणि। सोचा जरा भलु कै दिदो, क्या होलु जब बण नि राला, नौना नौनी तुमरा तब, कख बटी कि खुशहाल राला। मिटी जाली पछ्यांण हमरी, दुनिया वला ठठा लगाला, चेति जावा अभी भी दिदो, तब सुपन्यो म ही बण राला। पौड़ी हो या अल्मोड़ा दिदो, सर्या गढ़वाल बटी कुमों तक, फुकेणा छिन बण हमरा, चेता नि क्या तुम अभी तलक। आबो हवा अर पाणि अब त, हूण लग्युं सब प्रदूषित, कनु कै आलु क्वी यख तब, कनु कै होलु हमरू राज्य बिकसित pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything

चोर सिपाही की हुयी है यारी

कैसी हालत देखने को आज मिली है देश मे पहली बार, चोर-सिपाही, जज-अपराधी, सभी बने हुये हैं देखो आज यार। कल तक स्याही जूते फेंकते थे, जो इक दूजे पर बार बार, एक रंग में रंगने की कोशिश में, हुये है देखो आज सब तैयार।। देश में हुये थे जब अत्याचार, निर्मम हत्या, जातिवाद, हुआ कहीं पर बलात्कार, छुपे हुए थे सब मुँह छुपाये जैसे, सबको सांप सूंघ गया हो मेरे यार, सरहद पर हैं सिपाही मरते और होती घर पर उनके चीख पुकार, कोई नही था खड़ा संग तब, बस करते थे एक दूजे पर तीखे सब वार। देशहित में हम सब है देखो, कोशिश यही दिखाने की रहती बार बार, भोली जनता बनेगी उल्लू फिर से, दिलों में फिर है इनके यही विचार। करने शिकार एक अकेले शेर का, ले आये सब फिर तलवार, जैसे कुरुक्षेत्र में खड़े हुये, अभिमन्यु वध को सब कौरव एक पार। युग बदल गया समय बदल गया, बदल गए है सब किरदार, नहीं चलेगी अब कोई कूटनीति, बदल गए है अर्जुन के हथियार। जाग्रत हो रही जनता अब तो, देख रही सबका प्यार दुलार, नही चलेगा अब कोई छलावा, होगा अब सब रावणो का संहार।। Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is every...

कुछ समझ या नासमझ

क्यूँ भला मजबूर होता हूँ मैं, क्यों भला परेशान होता हूँ मैं, क्यूँ भला समझ कर भी आज, नासमझ सा दिखता हूँ मैं। कुछ उलझने है संग आज भी, कुछ मुश्किल दिखती है आज भी, फिर भी होना है वो जो होगा अगर, क्यों फिर कशक मन में आज भी।। Pari ©   ® Pari....   Love is life......Love is god....Love is everything....

मेरा जन्मस्थल, देवभूमि उत्तराखंड

सर्द हवाओं का होता है सिलसिला, मौसम एक सा रहता है हर जगह, देवताओं का निवास है जहाँ, देवभूमि नाम से प्रसिद्ध है वह जगह। प्रकृति का अनूठा है संगम, होते हैं यहाँ अक्सर चमत्कार, चेहरों में मासूमियत है होती, रहता है दिलों में सबके प्यार। दुनिया मे सब करते है भरोसा और रखते है सुलझा व्यवहार, ऐसी है पहचान मेरी और ऐसी है मेरी जन्मभूमि मेरे यार। जीवनदायनी गंगा का उदगम, है बद्रीविशाल का यहां निवास, पार्वती संग भोलेबाबा नाम केदारनाथ करते है जहां वास, नरसिंह, घंडियाल, भूम्या और भैरों देते शुभ आशिष, नमन मेरा सदा देवभूमि तुझे, झुकता है मेरा तुझमें शीश।। गौं गुठ्यार कांठा धार, रोज लगदन यख त्योहार दयबतो कु वास यख, खोलयूं म गणेश अर भूमि मा भूम्याल। बाराह मैना ऋतु बसंत, ऐजांद मुखड़ी मा मौल्यार, ऐ जावा तुम भी बौड़ी दिदो, रखा पित्रो की धरोहर कु ख्याल Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything....

औकात मेरी मुझसे ही

कुछ हुनर है अगर तुझ में, यकीनन कुछ बात मुझ में होगी, खाली है आज हाथ तो क्या, कल लकीरें मेरी भी बदलेंगी। राह जो पकड़ ली है आज मैने, कल मंजिल भी कदम चूमेगी, उपहास बनाते है जो आज मेरा, वही भीड़ मेरी एक झलक को तरसेगी।। कुछ ठाहाके जरूर लगेंगे कुछ बातें भी बनेंगी आज मेरी भी, कुछ समझायेंगे नादान जानकर मुझे कुछ दूर तमासगीर होंगे। रहेगी फिर भी एक टक मेरी, नजर बस गड़ी होंगी आसमा पर ही, भले न अधिक शोहरत होगी यारो, लेकिन दूर से पहचान अलग होगी।। राहत भी है और फिक्र भी लेकिन खुद पर है भरोसा भी आज, हूँ अकेला आज तो क्या कल मुल्क भी करेगा मुझपे नाज। होंगे जिक्र अपने भी किताबो में और तसवीर अखबार पर होगी, क्यों रहें भीड़ का हिस्सा बन अगर कल अपनी अलग पहचान होगी। Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything....

बिन तेरे मेरी माँ

न मेरा कोई अस्तित्व है बिन तेरे, न मेरी कोई पहचान है बिन तेरे, न मेरा होना संभव था बिन तेरे, न मेरी कोई इबाबत है बिन तेरे। मैं हो जाऊं बड़ा कितना भी पर मेरा न कोई वजूद है बिन तेरे, मैं रहूँ भले कहीं भी माँ मेरी लेकिन जीवन मे न कोई सुकून है बिन तेरे।। Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything....