जुनून सीखने का
मैं अक्सर बाहर निकलता हूँ तो कुछ न कुछ तो सीखने को जरूर मिलता है, लेकिन वो सीखने को क्यों मिलता है?? क्यूंकि मैं कुछ सीखना चाहता हूँ तभी वो मुझे दिखाई देता है..और ये सब कर सकते हैं, बस जरूरी है तो चाहत और जूनून सीखने का..... अब बात करते है वक्त की, अक्सर हम नौकरी, घर परिवार के साथ व्यस्त होने के कारण कहते हैं वक्त नही है...आज मैं एक महिला से मिला जो जॉब करती है, उसका 6 महीने का बेबी संभालती है और साथ मे उसे डांस का जुनून है तो साथ मे डांस भी करती है, और tv शो में भी डांस में सेलेक्ट हो गयी..कैसे?? जुनून कुछ करने का, साथ मे अपनी सारी जिम्मेदारी निभाने के साथ..... तो मुझे आज ये सीखने को मिला की वक़्त नही यार ये सिर्फ बहाना है, कुछ करने की चाहत और जुनून हो तो वक्त भी निकल आता है और बाकी सारे काम भी समय के साथ हो जाते है... तो फिर रोजमर्रा के जीवन के साथ कुछ ऐसा सीखे जो आपकी अपनी अलग पहचान हो, अपना हुनर पहचाने और कुछ अलग करें।। Pari © ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything...