Posts

Showing posts from February, 2019

आँखे नम तुम कर गये

आंखें नम है दिल है रो रहा, क्यों देश मेरा रोज एक बेटा खो रहा? समय आ गया निर्णय का, क्यों दुश्मन देश का अभी भी जी रहा? छोड़ दो मेरे बीर जवानो अब कुछ भी रहम दिखाना तुम, तोड़ सब्र का बांध दिखाओ औकात दुश्मन को उसकी तुम। पूरा देश खड़ा है साथ तुम्हारे, हर फैसला तुम्हारा मान्य होगा, बता देना अब पूरी दुनिया को, देश का दुश्मन अब सिर्फ कब्र में होगा। कोई निंदा कोई अफसोस अब हमको नहीं अब दिखाना है, शब्दों का अब वक़्त नहीं,  हथियारों की भाषा से समझाना है। माना गला रुंधा हुआ है, आँसू आँख से रुकते नही है, पल पल यादें कटोच रही है, सूरत आंखों में घूम रही। अंगारों को जलते रखना अंतिम अपनी सांसो तक, आराम नही करना कातिल एक भी जिंदा जो जब तक। Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything

ख्याल ख्याल में 10

मैंने तो बस एक सीधा सा सवाल किया था, जवाब में वो बस रूठ कर चली गयी। मेरा तो मिजाज ही कुछ ऐसा है, जो कहता हूँ सीधे कह देता हूँ। मैं उनमें से नहीं हो सकता कभी भी, कि कुछ कह जाऊं और फिर मुकर जाऊं. न जाने कैसा गुरुर है उसे, अपनी उस पलभर की दौलत का, मैं देख उसे बस मुस्कुरा दिया, सोच हष्र दोनों मुफलिस और अमीरी का। मेरा तो दिल ही ऐसा है, बस रहना चाहूँ तेरी बाहों की कैद में, मैंने तो कबूल लिया गुनाह मोहब्बत का, अब बस तेरी सजा का इंतज़ार है। मैं तो हमेशा से ही खोया रहता हूं तेरे इश्क में यारा, कभी तेरी यादों के संग और कभी साथ तेरे। आशिकों का मिजाज हर उम्र में एक सा था, फिर समझ आया ये बुखार भी उम्र देखकर नहीं आता। न जाने कैसी रस्याण थी तेरी उन बातों में, सालों बाद भी अभी सैदी सी लगती हैं आज भी। माना कि तुझसे मोहब्बत है मुझे कुबूल, लेकिन तेरी तरह शर्तो की राहों पर चलकर नहीं। कैसे हो विकास देश का हाथों से जवानों के, जवानी तो कैद पड़ी है फेसबुक और व्हाट्सएप के तहखानों में। दिल को बुझाने के लिये अनेक ख्यालो को दिल मे पनाह दी, लेकिन जो सुकूँ दिलाये वो ख्याल आज भी तेरे आने...