About Us (हमारे बारे में)
About Us (हमारे बारे में)
नमस्ते दोस्तों!
Pari की Diary (परिकल्पना) में आपका हार्दिक स्वागत है।
मैं कौन हूँ?
मेरा नाम प्रदीप पोखरियाल "Pari" है। मुझे अपने स्कूल के दिनों से ही शब्दों को पिरोने, भावनाओं को शायरी के रूप में व्यक्त करने एवं कागज पर उतारना बहुत अच्छा लगता है। मेरे लिए शायरी या कविता सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि भावना की गहराइयों को साझा करने एवं दिल को सुकून देने एक कला है।
यह ब्लॉग क्यों?
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अक्सर स्वयं को समय नहीं दे पाते और अपनी भावनाओं को व्यक्त करना भूल जाते हैं। इस ब्लॉग को शुरू करने का मेरा मकसद एक ऐसा मंच बनाना है जहाँ प्रेम, तन्हाई, प्रेरणा और ज़िंदगी के हर रंग को खूबसूरती से शायरी और कविताओं के जरिए व्यक्त किया जा सके।
आपको यहाँ क्या मिलेगा?
इस ब्लॉग पर आपको अलग-अलग श्रेणियों में बेहतरीन शायरी का संग्रह मिलेगा, जैसे:
- प्यार और मोहब्बत की शायरी (Love Shayari)
- देवभूमि उत्तराखंड को समर्पित शायरी
- दर्द और गम की शायरी (Sad Shayari)
- प्रेरणादायक शायरी (Motivational Shayari)
- दोस्ती और रिश्तों पर शायरी (Friendship Shayari)
- हिंदी कविताएं
मैं कोशिश करूंगा कि मेरी हर शायरी और कविता आपके दिल को छुए और आप अपनी भावनाओं को मेरे शब्दों में ढूंढ सकें, आपको ऐसा महसूस हो कि यह आपकी आपकी बात है और आपको अपनापन महसूस हो सके।
मुझसे जुड़ें
अगर आप भी शायरी और कविताओं को पसंद करते हैं या मेरी लेखनी के बारे में कुछ सुझाव देना चाहते हैं, तो आप बिना संकोच के मुझसे संपर्क कर सकते हैं। आपके विचार, सुझाव और प्यार ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।
मुझसे संपर्क करने के लिए आप मेरे Contact Us पेज पर जा सकते हैं या मुझे pradeepokhriyal@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
मेरे ब्लॉग पर आने और मेरी शायरी एवं कविताओं को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद
आपका अपना,
प्रदीप पोखरियाल "Pari"
Comments
Post a Comment