संदेश

मार्च, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

थोड़ी फिक्र, थोड़ी मुस्कान

सिर्फ चेहरा देखकर मोहब्बत नहीं हो जाती, यूहीं किसी के संग जिंदगी नहीं बितायी जाती। विश्वास संग ही बनते है जन्म जन्मों के रिश्ते, सिर्फ साथ रहने से कोई दिल में नहीं बस जाते।। ख्यालात और सवालात भी मिलने जरूरी हैं, सिर्फ जवाब एक से होना काफी नहीं होता। सालों कदम मिलाकर चलने का वादा काफी नहीं, कदम कदम पर साथ होना भी जरूरी है होता।। उम्मीद रखना कि समझे बिना बोले ही कोई, एहसास हो जाये उसे मेरा बिना पलक खोले ही। माना कि ये सब मोहब्बत की निशानी हो सकती है.. लेकिन फासले दूर होते हैं आखिर होठं खोलने से ही।। मुस्कुरा दो कितना भी तुम भले सामने किसी के, आँसू सिर्फ किसी खास के पास ही निकलते हैं। फिक्र होगी तुम्हारी भी शायद दुनिया मे सभी को, लेकिन बेवजह परवाह करे ऐसा होना कम ही है।। कोशिश कीजिए कि थोड़ी मुस्कान कमा सको तुम, कुछ लम्हें मुस्कान के दुनिया मे बाँट संको तुम..! यकीन मानो कुछ खास होने का एहसास होगा स्वतः ही, निःस्वार्थ किसी की मदद में बढेंगें  हाथ जब स्वतः ही..!! Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything

जीवन का आधार, महिलाओ को मिले अधिकार

नारी का जीवन है जीना, जैसे स्वयं हलाहल हो पीना, अनेकों कष्ट भले हो लेकिन, कोशिश कर मुस्कुराते रहना, नहीं किसी से कोई अपेक्षा, मौन रहकर ही कर्म है करती, मन की मंशा मन मे रखती, प्रेम ही प्रेम जीवन मे है भरती। राह कठिन है चलना मुश्किल, लेकिन तुम चलती इसपर निशदिन, घर हो या फिर दुनियादारी, सबका रखती ध्यान है प्रतिपल, बेटी, बहन, पत्नी, बहु और फिर माँ का तुम रूप हो रखती, रखना ख्याल सबका प्राथमिकता, और संग अनेको कष्ट हो सहती। चाहे हो कितनी बाधाएं, उनसे पार तुम हो पा जाती, परचम विश्व पटल पर अपना, निशदिन ही तुम हो लहराती। शिक्षा, खेलों का क्षेत्र हो या फिर देशप्रेम की हम बात करें, चहुँ ओर है लहर तुम्हारी, चाहे कहीं भी हम नजर धरें।। महिलाओं का योगदान, धरती पर है बहुत महान, शब्दवाली में शब्द नहीं, जिनसे हो सके तो इनका बखान। फिर कुछ शब्द हैं चुने, कोशिश करने की तुम्हारी प्रसंशा, हर जगह महिलाओं का हो सम्मान, मन मेरी यही है मंशा।। जीवन का है जो आधार, मिले सम्मान उसे हर बार, प्राथमिकता हो हमारी भी, मिले महिलाओं को अधिकार।। Pari ©   ® Pari.... Love ...