Posts

ख्याल ख्याल में 9

बहुत जालिम है जनाब इन सर्द रातों की खुमारी, तू भी राजी मैं भी राजी और न चाहकर भी ये दूरी। हर साल ही दिन महीने निकल जाया करते हैं, एक तेरे आने की आस है ठहरी हुयी बस...। क्यों बरस जाते हो अक्सर बादलों की तरह तुम, अभी मोहब्बत का बुखार उतरा भी नही और तुमने फिर भिगो दिया। नजरें जो मिली तुमसे आज, फिर से वही किस्सा याद आ गया। वो तेरा देखकर नजरें झुकाना, और मुझे इसी लम्हे का इंतजार।। तनहा तनहा हो चली है जिंदगी बिन तेरे, आ भी जाओ कुछ पल निकाल मेरे पास अब तुम। सारी कोशिश बेकार सी होती जा रही है, मौसम और साल बदला लेकिन तुम्हारा मिजाज आज भी वही। सारी रस्में और सारी कसमें सब मेरे लिये, तुम छोड़कर जाओ बेवजह और फिर कसूर भी मेरे लिये। यूँ तो ख्वाब मैं भी देखता हूँ तेरे होने और तुझे पलकों में बिठाने के, फिर समझाता हूँ खुद कि क्या कभी चाँद चकोर का हुआ है.?? रोते हुओं को हसाया है, गैरो को भी अपना बनाया, मेरी क्या मजाल भुला दूँ, मैने तो तुम्हें पलकों पर है सजाया। यूँ जो तुम आती हो पास मुस्कुरा कर, तेरी यही वो अदा है जिसपर सारा जहाँ कुर्वान है। होंठो की लाली और कानों में बाली,...

मेरी खुद मेरु प्राण

लौकणी कुयेड़ि होली मेरा घौर गौं मा, ठण्डी हवा पाणी बगणु होलु नॉला पंदेरों मा। बांद व नखरयाली देखणी होली सुपन्या मेरा, ऑंखयु मा जग्वाल वीन्का प्रीत दगड जिकुड़ा मा।। बिन्सर की बेला होली, रमदी गौड़ी छानी मा, दादी बैठि चुल्ला खांदा, दादा कु हुक्का थुमणि मा। मांजी ग्युलु करदी छानी, बैठ्या होला बाबाजी दिवली मा, दीदी जाणी होली इसकुल, भुला लुक्युं खतणी मा।। गैल्या मेरा सभी घौर, क्वी बकरा क्वी जयूँ होलु गोरु मा, पधनी बौ कु ककडाट अर, दगड डॉर भैजीकी ऑंखयु मा। बोडा सगडो पाणी चरणु, बोडी जयीं होली बणु मा, आओ घंटी बजदी जनि, दौड़दा इसकुल्या इस्कूलूँ मा।। मेरी भी याद बसीं छन, वखि आज भी बाटा अर घाटों मा, माल्टा, मसूर, प्याज, ककड़ी, स्यो अर अखोडूं की चोरी मा। गिल्ली डंडा, गुच्छी, खो खो, अर मारामपिट्टी की चोट मा, किताब कॉपी, स्कूलै घंटी ,गुरुजी की डैर अर कंडाली का टैर मा, बस्यूं च प्राण मेरु अभी भी वख, चौका पंदेरा खेत अर खल्याणु मा, वो स्वाणु दगडू भलु गैल्यों कुं, अर मायदारु की माया मा। Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything

मेरी कोशिश मेरा प्रयास

कहने को कोई शब्द नही है, तुम तारीफ ऐसी कर जाते हो, समय थोड़ा ही हुआ हमें मिले, फिर भी हक कुछ अधिक दे जाते हो। यूँ तो मुश्किल कहना होता है, तुम जाने कब से पहचाने लगते हो, मोड़ अनेकों आये और चले गये, तुम कोई हिस्सा दिल का ठहरा दिखते हो।। जीवन की है डोर ये कच्ची, तुम धागा कोई पक्का इसका लगते हो, संग है हमारे साथ तुम्हारा, कोई ख्वाब सुहाना दिखते हो। मिलजुल कर ही मंजिल मिलती है, संग साथ चलोगे कहते हो, ऐसा हो अगर कोई दोस्त साथ, फिर सफल जीवन तुम कह सकते हो।। दिल मे रखें हैं अरमान अनेकों, कितने होंगे पूरे कह नहीं सकते, कोशिश रहती है रोज ही फिर, न कोई ख्वाब किसी का टूटे मुझसे। खुद को दे दूं चोट भले ही, कोई अपना-पराया यार रूठे ना, दिल मे रह जाऊँ आपके हमेशा, मन मे सदा बस एक है आशा। Pari ©   ® Pari.... Love is life......Love is god....Love is everything

ख्याल ख्याल में 8

चली है फिर बयार आज वही पहले वाली खुश्बू संग, क्या कोई सूखा पेड़ फिर हरा हुआ होगा क्या... सतह पर पहुँच कर तो देखो, फिर गहराई का एहसास होगा, यूँ किनारे बैठ सागर की गहराई नहीं नापी जाती। जी आया हूँ कुछ पल ज़िंदगी के अपनी मन मुराद से, न जाने फिर वो लम्हे फिर मिले न मिले। थोड़ा सा धुँआ जो फैला चारो तरफ गलतफहमी का, हर रिश्ता न जाने क्यों धुंधला सा हो गया। कुछ यादें है अतीत की बसी, कुछ कहना चाहते है ये बंजर मकान भी, कुछ याद न आये तस्वीर से , तो देख आना अपना गांव घर एक बार फिर..। न कर कोई फैसला जल्दबाजी में, थोड़ा सब्र कर फैसला करने से पहले, मायने हर भाव में होते हैं गौर करना, ग्लास खाली है या भरा सिर्फ नजरिया भर है.. कुछ लब्ज जो कह दिए मैंने सच्चाई संग तेरे लिये, आज अनजाने हो चले जो अजीज़ थे तुम्हें कल हम...? निकल जाओ छोड़ सपनो को चादर में ही अब, हल्की हल्की भोर आ चली है दीदार को तुम्हारे....! यूँ तो ये मंजर है जवानी का, हर तरफ सिर्फ मोहब्बत ही नजर आती है, कैसे कह दूं कि तुम ठीक हो, बेशर्मी का आलम भी तो देखो अपना। सही है आज तुमने सब साफ तो कर दिया, अब कोई तकलीफ नहीं होग...

ख्याल ख्याल में 7

सर्द हवा का झोंका और खुशबू संग उसके होने के एहसास की, मंद मंद मुस्कान चेहरे पर, दिल मे ख्याल किसी के आने का। राह पर बैठे है आँख बिछाये, इंतज़ार उनके दीदार होने का, माना कि दूर है वो हमसे बहुत, लेकिन मन में ख्याल उसके बाहों में होने का। एक चोट खायी है दिल पर, एक जिस्म पर भी खा लेंगे, अभी तक वक्त उसके आने को गुजारा, अब उम्र जाने में गुजार लेंगे। बहुत ही कठिन राह थी मोहब्बत की, अच्छा किया तुमने छोड़ दी। कुछ पल नहीं चल सके साथ तुम, सफर ज़िन्दगी कैसे साथ चलते।। अपने नियम किसी के लिए मत बदलना कभी भी, रिश्तों की नींव भरोसे पर होती है, किसी की शर्तों पर नहीं। हजार कोशिशें कर के देख लिया मैंने, मोहब्बत के अलावा कुछ और होता ही नही तुमसे। यूँ तो मुस्कुराते रहना कोई मुश्किल भी नही है, लेकिन तेरे पास होने से आये मुस्कुराहट अलग ही है। आओ यारो और बिताओ कुछ वक्त साथ साथ, छोटी सी लाइफ है कल हो न हो ये बात। भारी मन से कलम उठायी, कुछ दर्द उड़ेलने को कागज पर, फिर हवा चली तेरे आने की, और रंग मोहब्बत चढ़ा कागज पर। खुद ही चुनते हैं हम कुछ रास्ते गलत भी अपने लिये, और फिर अपनी गलती को ढू...

हमरू अधिकार, चकबंदी अबकी बार

नव युग का निर्माण करो और मिलकर फिर हामी भरो, आओ सारे मिलकर आज, चकबंदी का आवाहन करो। खुलकर आओ घर से निकल बहार, और नारा एक ज़ोर से दो, खेतों में अब ना हो दूरी, माँग हमारी चकबंदी है जरूरी। धुँए का जीवन है जीने को, क्यो तुम आज मजबूर हुये, कौन है जिसने जीवन मे हमारे, संग हवा जहर है भरे। क्योँ हर बच्चा हमारा आज, निकलता है मास्क के साथ बाहर, करो खुद से एक प्रश्न दिदो, कौन है इसके लिए ज़िम्मेदार।। शिक्षा रोजगार का करके बहाना, छोड़ चले हम अपना घर ठिकाना, जीवन स्तर और अधिक गिर रहा, उडयारो में हो रहा है रहना। खेल हो या शिक्षा विशेष, अव्वल अभी भी ग्रामीण आ रहे, फिर किस जिद्द की खातिर, स्वर्ग छोड़ हम शहर जा रहे।। मेरी सब से एक है गुजारिश, खुद से पहले अपने भविष्य का सोचना, राह कठिन है नामुमकिन नहीं, भविष्य सुरक्षित है गाँव मे देखना। आज मास्क का युग चल रहा, कल ऑक्सिजन सिलिंडर का युग होगा। अब खुद से करो तुम सवाल, क्या ऐसे तुम्हारा भविष्य सुरक्षित होगा, आज कर लो सब प्रण नया, स्वरोजगार की राह अपनायेगें, छोड़ शहर की झूठी शान, अपने गाँव सब लौट जाएंगे, मिलजुल कर रहेंगे सब साथ साथ, और फि...

ख्याल ख्याल में 6

कुछ अपने तो कुछ पराये हुये, जाने कितने रिस्ते बने और छूट गये, एक तुमसे जो संग मिला मोहब्बत में, फिर न कोई गिले और न शिकवे हुये. राह पकड़ी है मेरी तो फिर चलते रहना मंजिल आने तक, मैं कोई पत्थर भी नहीं जो मिल जाए यूहीं राह में। यूँ तो बहुत सवाल है और वक़्त मिला तो पूछ भी लेंगे किसी रोज, फिलहाल ये बताओ यूँ रोज सपनो में आने का क्या राज है न जाने क्या क्या ख्याल आते है दिल मे उनके, कभी नजरे झुकाते हैं वो कभी नजर चुराते है। अच्छा जी तो आप हमारे अंदाजे बयान को आजमा रहे हो, क्यों क्या बात कही आप हमें आजमा तो नही रहे हो। एक वादा खुद से करो कि किसी से किया वादा न तोड़ो, वजह बनो औरो के मुस्कुराने की, मुस्कुराओ और मुस्कान बांटो। कुच ख्याल आता है दिल मे, तो कागज पर उतार देते हैं, बात जो लगे दिल को, खुद से बता देते हैं। कुछ रहते हैं दिल के पास और कुछ दिल से दूर भी, कुछ बताते है हमे, कुछ दिल मे छुपा लेते हैं। कुछ ख्याल है संग कुछ सवाल है, होंठो पर मुस्कान आंखों में इंतज़ार है क्यों कोई ऐसे देखता है झुकी नजरो से, कुछ बात है या फिर हमसे दूरी का मलाल है।। कुछ समय और तुम लगाओ, फि...