प्रकृति की है यही पुकार, पेड़ बचाओ अबकी बार
गर्मी का है प्रकोप अटल, सारी दुनिया पर है इसका कहर,
क्या दिन क्या रात भला, त्रस्त है दुनिया चारों पहर।
दिन में बाहर निकले अगर, तंदूर सा तुम जल भुन जाते हो,
रात को भी तो गर्मी से, तुम चैन से कहाँ सो पाते हो।।
तापमान का तो क्या कहना, 40 छोड़ो 50 पार होने को है,
पसीना ऐसे बह रहा बदन से, जैसे सैलाब कोई आने को है।
रह रहकर चलती है लू दिन में, फिर आता है तूफानों का कहर,
बारिश की उम्मीद में मानव, छाता लिए करता है मेहर।।
एक था जमाना वो भी जब, मई जून से डर लगता था,
क्यूंकि आसमा सिर्फ इन्हीं दो महीनों में अधिक तपता था।
आज क्या मार्च क्या जुलाई है, जैसे धूप ने पंचायत बुलाई है,
अब तो दिन दिन पारा चढ़ता है, और आदमी गर्मी से मरता है।।
हे ईश्वर तुमसे है अब अर्जी, सुन तो लो बाकी जैसी आपकी मर्जी,
थोड़ा तो एहसान करो हम पर, सुन लो मानव की तुम अर्जी।
समय समय पर बारिश कर के, कर दो सब पर तुम एक एहसान,
बदल मौसम कर दो सुहाना, ताकि बची रही हम सबकी मासूम सी जान।।
बात अगर समझी जाय, तो इसमें है बस हमारी भागीदारी,
पेड़ काट घर बनाए हमने, कर तापमान बढ़ाने की तैयारी।
फिर बची हुई कसर और निभाई, अपनी सहूलियत को तकनीक बनाई,
प्राकृतिक उजाड़ के मकान बनाए, उसपर फिर AC लगवाए।
अब करता है मानव हाहाकार, जब उजाड़ दिया तमाम संसार,
अब भी लेकिन सबक न लेता, निशदिन ही प्रकृति को छेड़ता।
हे मानव अब जागना होगा, पेड़ लगा प्रकृति बचाओ करना होगा,
आखिरी है चेतावनी प्रकृति की, जिम्मा सुरक्षा का अब उठाना ही होगा।।
Pari✍️
Comments
Post a Comment