तेरी खुद 3
कुछ कहना चाहता हूँ तुमसे मैं, कुछ बताना चाहता हूँ तुमको,
कुछ बात है दिल मे मेरे भी, कुछ राज बताना चाहता हूँ तुमको।
बहुत ही नाजुक हो तुम माना, मेरी दिल रानी हो तुम जाना,
सबसे अजीज जहाँ में यारा, मेरे सबसे करीब हो तुम जाना।
पल पल मुस्कान होंठो पर, फिर इक पल गुस्सा कर जाना,
कुछ दिखावा तेरा रूठने का, फिर मेरे करीब तेरा आ जाना।
शहद भरी वो मिठास बातो में, तेरी यादों में हिचकी का आना,
कुछ पल पलके बंद कर ली, फिर तेरा सुपन्यो में छा जाना।
साथ बिताये वो दिन शोना, बहुत सताते है अब भी,
आँखे नम हो जाती है, तनहा होता हूँ जब भी।
ख्याल न जाने क्या था वो, सवाल न जाने क्या थे तब,
छोड़ स्वर्ग सी देवभूमि, कोई जवाब ढूंढने निकले जब।
अब खुद तेरी सही नही जाती, अब दूरी तुमसे रखी नही जाती,
जो गलत फैलसे थे कल के, संग जीवन उनके बितायी नही जाती।
सोच बदलेंगे सोच लिया है, कुछ फैसले बदलेंगे सोच लिया है,
अच्छा बुरा जैसा भी होगा, सब वक्त तेरा है सोच लिया है।
रात वही है दिन भी वही है, फिर क्या बदला मुझमे आज,
तुझसे प्रेम है खुद से ज्यादा, दिल मे छुपा है मेरे ये राज।।
Pari

© ® Pari....
Love is life......Love is god....Love is everything
Comments
Post a Comment