एक मैं और एक तू

ज़िन्दगी हसीन है और इसका हर एक पल खूबसूरत होता है,
लाखों चेहरे साथ हैं फिर भी सिर्फ एक ही भाता है।
रहती है पलपल हजारो तकलीफे और मुश्किले,
फिर भी यारो के साथ ये चेहरा हमेशा मुस्कुराता।।
Pari

हसींन अदायें और लहराती जुल्फे,
चेहरे की मुस्कान और सुर्ख आँखे,
तारीफ करू क्या और तुम्हारी,
बस इतना समझो, जान हो हमारी।।
Pari

तेरी ये रुठ जाने की अदा बहुत ही खराब है,
बदल जाता है सारा ही मिजाज जैसे कोई शराब है।
Pari

मौसम की करवट और तेरा मिजाज दोनों एक से हो गए हैं, पता ही नही चल रहा कब बदल जाते हैं ये दोनो...
Pari

पल पल हर पल यही सिलसिला चलता है,
मैं कुछ कहता हूं और होठों से आपके ना निकलता है।
ये आदत है आपकी या कोई और सिलसिला है,
कुछ तो है जो खुली आंख से भी मुझे नहीं दिखता है।।
Pari

बहुत अकेला हूँ मैं तुम बिन समझा करो,
मत छोडो अकेला मेरे साथ तुम रहा करो।
जीवन की डोर तुमसे ही है कैसे तुम्हे बताऊँ,
हमेशा रहना संग मेरे या फिर जीने को न कहा करो।।
Pari...

मोहब्बत है तुमसे बेहिसाब इतना समझ लो,
यूँही नही है दर्द दिल में तुझ से दूर रहने में।
कुछ तो कसूर होगा तेरी मोहब्बत का भी,
यूँही नही हुयी आंशुओं की बारिश बेमौसम आज।।
Pari....

....wait for more





Comments

Popular posts from this blog

कुछ कल्पनाओं के शहर

पहाड़ और पहाड़ी बचाओ

व्यथा आज पहाड़ की