थोड़ी फिक्र, थोड़ी मुस्कान

सिर्फ चेहरा देखकर मोहब्बत नहीं हो जाती,
यूहीं किसी के संग जिंदगी नहीं बितायी जाती।
विश्वास संग ही बनते है जन्म जन्मों के रिश्ते,
सिर्फ साथ रहने से कोई दिल में नहीं बस जाते।।

ख्यालात और सवालात भी मिलने जरूरी हैं,
सिर्फ जवाब एक से होना काफी नहीं होता।
सालों कदम मिलाकर चलने का वादा काफी नहीं,
कदम कदम पर साथ होना भी जरूरी है होता।।

उम्मीद रखना कि समझे बिना बोले ही कोई,
एहसास हो जाये उसे मेरा बिना पलक खोले ही।
माना कि ये सब मोहब्बत की निशानी हो सकती है..
लेकिन फासले दूर होते हैं आखिर होठं खोलने से ही।।

मुस्कुरा दो कितना भी तुम भले सामने किसी के,
आँसू सिर्फ किसी खास के पास ही निकलते हैं।
फिक्र होगी तुम्हारी भी शायद दुनिया मे सभी को,
लेकिन बेवजह परवाह करे ऐसा होना कम ही है।।

कोशिश कीजिए कि थोड़ी मुस्कान कमा सको तुम,
कुछ लम्हें मुस्कान के दुनिया मे बाँट संको तुम..!
यकीन मानो कुछ खास होने का एहसास होगा स्वतः ही,
निःस्वार्थ किसी की मदद में बढेंगें  हाथ जब स्वतः ही..!!
Pari

© ® Pari....

Love is life......Love is god....Love is everything

Comments

Popular posts from this blog

कुछ कल्पनाओं के शहर

प्रेयसी या हो तुम पत्नी या फिर दोनों.?

व्यथा आज पहाड़ की