भारत। देश

 हिमालय जिसका शीश मुकुट

चरणों में है विशाल हिन्द

अलग अलग है बोलीभाषा

अलग अलग है धर्म क्षेत्र

ऐसा ही एक भूखंड धरा पर

भारत जिसका नाम प्रसिद्ध


अनेक संस्कृति का मेल है,

अनेक धर्मों का है संगम स्थल

वीरों की है कर्मस्थली

भगतसिंह, आज़ाद, बोस का जन्मस्थान

ऐसा एक भूखंड धरा पर

भारत देश है जिसका नाम।


विश्वगुरु कहलाता हैं

ऋषिमुनियों की तपस्थली।

योग से निरोग जहाँ को बनाता

बसते हैं जहाँ चारों धाम।

ऐसा एक भूखंड धरा पर

भारत देश है जिसका नाम।

Pari✍️

Comments

Popular posts from this blog

कुछ कल्पनाओं के शहर

पहाड़ और पहाड़ी बचाओ

व्यथा आज पहाड़ की