बस कुछ शब्द, दिल से

देख लिये सब खेल जगत के,

चहुँ ओर है बस इक मायाजाल,

स्थिर नहीं है कुछ भी जग में,

फिर भी मोह देखो कितना कमाल।

रहना नहीं है सदा जहाँ में है सब मालूम,

फिर भी देखो फैला रखा है कितना जंजाल..!!

Pari✍️


वो पल याद है वो लम्हा याद है,

तुम थे साथ जब वो दिन याद है।

थी वो मुलाकात हमारी शायद पहली,

हुयी उस दिन हमारी वो सारी बात याद है..!

Pari✍️


साल बदल गये, उम्र लड़कपन से ज़िम्मेदार हो गयी,

एहसास था जो तब, वो आज भी बरकरार है।

एक कसक होती है दिल मे कुछ अधूरेपन की,

जो कमी तब थी शायद आज भी है....pari✍️


दर्द बहुत हैं दिल में, घाव भी मिले अनेक हैं।

कुछ भर गए कुछ रिशते हैं, होता है दर्द फिर उन्हें देख,

दिल के करीब भी हैं बहुत, कुछ अच्छे कुछ नेक हैं।

रहें कुशल सब अपने पराये, मन से प्रार्थना बस यही एक है..


समय बदल गया है भले,

हम आज भी वैसे ही नजर आयेंगे।

उम्र बढ़ गयी कुछ, थोड़े और सुंदर दिखने लगे हैं..

लेकिन दिल भी वही है और एहसास भी वैसा ही आज भी

Pari✍️3

Comments

Popular posts from this blog

कुछ कल्पनाओं के शहर

पहाड़ और पहाड़ी बचाओ

व्यथा आज पहाड़ की